गूगल ने डूडल बना कर दिया कार्टूनिस्ट आर.के. लक्ष्मण ( R. K. Laxman) को जन्मदिन पर श्रध्दांजली




गूगल ने आज आर.के. लक्ष्मण को अपने ख़ास अंदाज़ में गूगल डूडल के ज़रिये श्रध्दांजली दी !
रासीपुरम कृष्णस्वामी लक्ष्मण, जिन्हें दुनिया R. K. Laxman के नाम से जानती है| आमजन की बात अपने कार्टून्स से रखने वाले एक व्यंग चित्रकार, अपने ख़ास अंदाज़ की लेखनी से अपने पाठकों को हंसने और ठहाके लगाने पर मजबूर कर देने वाले एक शानदार लेखक| इस महान शख्स की पैदाईश का शर्फ़ हासिल हुआ दक्षिण भारत के ऐतिहासिक शहर मैसूर को! मैसूर में एक प्रधानाचार्य के घर  में 24 अक्टूबर 1921 को आर.के. लक्ष्मण छटवी संतान के रूप में जन्म लिया, आर.के. लक्ष्मण के बड़े भाई भी एक मशहूर उपन्यासकार थे|
                               लक्ष्मण का शुरूआती वक़्त स्वराज्य और ब्लिट्ज़ नामक पत्रिकाओं सहित समाचार पत्रों में रहा। मैसूर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपने बड़े भाई आर॰के॰ नारायण की कहानियों को द हिन्दू  न्यूज़ पेपर के लिए कार्टून के रूप में चित्रित करना शुरू कर दिया था, साथ ही  लोकल न्यूज़ पेपर्स में राजनीतिक कार्टून लिखनाशुरू कर दिया था। आर. के. लक्ष्मण ने कन्नड़ हास्य पत्रिका कोरवंजी में भी कार्टून लिखने का कार्य किया है। कोरवंजी के  संस्थापक शिवरम अपने आप में मशहूर कन्नड हास्य रस लेखक थे। आर. के. लक्ष्मण को प्रोत्साहित करने वाले लोगों में उनका भी नामा है| 
<a href="http://www.bloglovin.com/blog/14527739/?claim=cw3egq4hts6">Follow my blog with Bloglovin</a>

Comments